Majhdhaar - midstream, literally - is intended to be a collage of my observations, feelings, experiences, as I float along in this river of life....
Sunday, June 13, 2010
Jai Badri Vishaal
Sunday, May 02, 2010
The Catcher in the Rye
I mean, here was this book, which had supposedly influenced countless teenage minds and had been enjoying an almost iconic fan-following for more than 60years now! All of 200 pages!
I would rather describe this book as a window, which opens on two sides. On one side is a teenage mind, full of all doubts, tensions, angst, and sexuality, so typical of teens. On to the other side is his family, society and the world as seen through his mind’s eye.
You might also like to read something about this book on one of my favorite blogs Kabaadkhaana.
Monday, April 19, 2010
Letter to the Editor
Today's Delhi edition of Indian Express contains my following letter, which is what I think of IPL:
Devil in IPL details
Gulaal
Thursday, April 15, 2010
एक पत्र भगवान् के नाम - ४
मौसम सूखा और गर्म है - गर्मी तन से ज्यादा दिमागों में है, गर्मी बाहर सड़कों पर है, नारे लगाती भीड़ की भिंची मुठ्ठियों में है, गरीब की फटी बनियान में है, गर्म खून में है जो रगों में बहता है.
प्रभु, आपके समय में क्या मौत ठंडी, शांत होती थी? अब बदलाव आ गया है - मौत का सन्नाटा अब ऐसा डरा देता है कि पूछो मत! भूख से मौत, प्रकोप से मौत, आदमी की मौत से भी गन्दी, बदबू मारती, आदमियत की और उसके सपनों की मौत!
अभी परसों अपनी दुकान पर आने वाले, यू.आइ.टी. ऑफिस के एक बाबूजी एक शेर सुना गए. मुझे तो समझ आया नहीं लेकिन लोगों ने बड़ी वाह-वाह की, शायद सिचुएशन पर फिट बैठ रहा है -
ख्वाबों में सलाखें हैं,
सलाखों में ख्वाब हैं.
आशा करता हूँ कि आप को समझ आया होगा. अगले पत्र में मुझे समझाइएगा - अभी यहाँ ऐसे ही फिट करने की कोशिश की है.
अच्छा हाँ - पत्र वैगरह कुछ भेजें तो पहले पता कन्फर्म कर लीजियेगा. असल में आज कल देश को कुछ बदल रहे हैं - काफी बड़ा हो गया है, संभलता नहीं है न, इसलिए रोटी के जैसे टुकड़े कर रहे हैं - अपनी अपनी रखो, अपनी अपनी खाओ. भाईचारा, देश की एकता जैसे नारे अब धुंधले पड़ गए हैं, सो बदलाव मांगता है. तो कहने का मतलब ये कि कब अपना मोहल्ला एक अलग देश बन जाए, कह नहीं सकते.
खैर, पत्र बंद करूंगा - अब आप भी बोरे होने लगे होंगे, टी.वी. पर मुझे चित्रहार भी देखना है. फिर समाचार भी आयेंगे - मुन्नू की माँ को नहीं दिखाता ये चीज़ें - फिर नयी नयी फरमाइश करती है - यह ला कर दो, वह ला कर दो. मैडम को नमस्कार कहियेगा, मुन्नू की माँ भी चरण स्पर्श कहाती है.
अगली बार पत्र थोडा entertaining लिखने की कोशिश करूंगा. स्टार टी.वी. के बारे में लिखूंगा, नाच गान के बारे में लिखूंगा, बड़े होटलों के बारे में, शो-रूमों के बारे में, फिल्मों के बारे में लिखूंगा. वादा करता हूँ प्रभु, अबकी असलियत नहीं लिखूंगा.
कोशिश करना पधारने की, फिर कोई नया अवतार लेने की - हमारी भी approach हो जाएगी ऊपर में और शायद, सपने बेचते नेता, आतंकित करने वाली पुलिस, थका देने वाली फाइलें, द्रौपदियों के चीर-हरण, बारूद की गंध, सिसकती हुई इंसानियत - कुछ तो रुकेगा.
अच्छा, चरण धोक
आपका भक्त
चन्दन दास पान वाला.
समाप्त.
लीजिये, यह व्यंगय तो समाप्त है पर इस के पीछे भयावह बात यह है, जैसा के मेरे मित्र मनीष ने भी मुझसे कहा, कि १५ - २० सालों पुराना पत्र आज भी कितना कुछ प्रासंगिक है!! उफ़, कब कुछ बदलेगा!!
पहली किस्त - एक पत्र भगवान् के नाम - १
दूसरी किस्त - एक पत्र भगवान् के नाम - २
तीसरी किस्त - एक पत्र भगवान् के नाम - ३
Sunday, April 11, 2010
Use Me
बहरोड़ मिडवे (दिल्ली-जयपुर राजमार्ग) वालों का सफाई के प्रति इतना गहरा आग्रह देख कर अच्छा लगा लेकिन अनुप्रास अलंकार की भी हद है यार.
Dustbin का प्रयोग किया जा सकता था, नहीं?
Letter to the Editor
My take on this essay is carried in the following letter published in the latest Outlook dated April 19th 2010:
www.outlookindia.com: "Arundhati Roy has obviously expended considerable energy in reporting from ground zero, but I dare say that the essay tends to romanticise the Maoist cause. She has conveniently glossed over all the needless murders and incidents of looting, arson and vandalisation these ‘comrades’ have been committing in the name of justice and alternate governance. It also seems from the essay that the whole movement is now itself victim to the adage, ‘the more things change, the more they remain the same’. What with different departments and an elaborate hierarchy, the janatana sarkars are beginning to resemble the same labyrinthine, faceless entities, without spontaneous popular support—much like the system the Naxalites are purportedly fighting against.
RAHUL GAUR, GURGAON"
Friday, April 09, 2010
एक पत्र भगवान् के नाम - ३
भेंट वाला चक्कर आप की समझ में नहीं आया होगा - आप के वहाँ इंडियन एक्सप्रेस नहीं आता क्या? पिछले सालों से ऐसी ही एक भेंट का काफी चक्कर चला है.
खैर, मैं बताता हूँ.
आपके समय में न्याय मांगने वालों की भीड़ लगी रहती थी, आप भी परेशान रहते थे (उस समय आप कितने दुबले हो गए थे). अब ऐसा चक्कर ख़त्म.
भीड़ तो अब भी रहती है - नारे लगाती भीड़, चीखती भीड़, लेकिन आप पीछे के दरवाजे से भेंट चढ़ाव और हाथों-हाथ न्याय मिलता है (इस न्याय की विशेषता यह है कि यह हमेशा आप के हक में रहेगा - बशर्ते सामने वाली पार्टी ताक़तवर न हो).
पासपोर्ट बनवाने से लेकर गैस का कनेक्शन लेने तक, बच्चों का स्कूलों में दाखिला करने से लेकर उनको नौकरी लगवाने तक सब इसी भेंट की माया है. "दाम में दम, काम में दम" वाली उक्ति यहाँ चरितार्थ होती है.
पत्र शायद लम्बा हो गया है, लेकिन इतना समय भी कभी कभी ही निकल पाता है. और फिर, आप सा सुनने वाला भी कहाँ मिलेगा!
आज घर बैठा हूँ, बाहर कर्फ्यू लगा हुआ है. आशा है आपके वहाँ इस किस्म के खेल कूद नहीं होते होंगे. कर्फ्यू का भी एक अलग ही एक्सपेरिएंस है भगवन - पुलिस स्टेशन से पुलिस और छावनियों से फौज को उठा कर अशांति वाले इलाकों में भेज दिया जाता है कि जाओ जंग करो, यहाँ बैठे बैठे जंग मत खाओ. अगर बाहर किसी से नहीं लड़ सकते तो अन्दर ही लड़ के अपनी भड़ास निकालो.
तो कवायद सड़कों पर होती है, चौराहों पे होती है - आम आदमी को बाहर निकलने की इजाज़त नहीं होती, राशन नहीं मिलता, दवाइयां नहीं मिलती. लेकिन बंदूकों के साए में शांति स्थापित हो जाती है, फिर कर्फ्यू-ग्रस्त क्षेत्र से कहा जाता है कि यहाँ पूर्ण शांति है. यह अशांति भी हमारे राजनीतिज्ञ ही करवाते हैं - पुलिस, फ़ौज और प्रशासन को समय-समय पर टाईट करते रहने के लिए.
बाकी कुछ विशेष नहीं है - वैसा ही जैसा पिछले 45 सालों से चल रहा है - राशन की दुकानों पर वही लम्बी कतारें हैं; भूखा आदमी वैसे ही आश्वासन और खून के घूँट पी रहा है.
ज्यादा आबादी हमें करनी नहीं है, इस लिए 15 लाख से ज्यादा बच्चे 5 साल की उम्र से पहले भूख और बीमारी से मर रहे हैं.
पड़ोस वाले समाज सुधारक लाला जी का नौकर अभी भी रोज शाम को नियम से मार खाता है, फिर भी उनसे ही चिपटा रहता है.
टी.वी. पर वही मुस्कुराते चेहरे भारत माता के गाने गाते हैं, भारत को महान बताते हैं और स्टीकर पर चिपकी यह महानता ऑटो-रिक्शा पर टंगी घूमती है.
नन्हे, झुर्रियों भरे हाथ स्लेट - पेंसिल छोड़ कर कप-प्लेट धोते हैं.
रम्भा और मेनका के अनगिनत विकृत रूप आज भी नारी-सुधार के भाषणों तले दबते हैं.
बूढा किसान एक अंगूठे के जरिये अपनी किस्मत जमींदार के यहाँ गिरवी रखता है और लहलहाती फसल के सूखे डंठलों को बटोर कर बेटी की शादी करता है.
बाबू अपनी टूटी साइकिल पर "ब्लैक" की गैस का सिलिंडर लाता है.
जनता को आराम देने के लिए अभी भी काम रुकता है - हडतालें होती हैं, पहले गोरे सिपाहियों की लाठी खाते थे, अब हमारे अपने जवानों की. आखिर, प्रभु, स्वदेशी में ही सबका भला है - अपने महात्मा जी कह गए हैं.
आप भी बंट गए है - आपको अजीब लगेगा लेकिन ऐसा हो गया ही. अपने लेवल पर आप सब भी अपने-२ चार्ज बाँट लीजियेगा.
(जारी)
पहली किस्त - एक पत्र भगवान् के नाम - १
दूसरी किस्त - एक पत्र भगवान् के नाम - २
Friday, April 02, 2010
एक पत्र भगवान के नाम - २
भगवन, एक ख़ुशी की की बात यह है कि अपना मुन्नू पांचवी कक्षा में पास हो गया है. हेड-मास्टर साब हमारी ही दुकान पर पधारते हैं, पान खाने, और जब उनकी बिटिया के हाथ पीले हुए थे, उस समय हमने भी मुफ्त में हाथ बड़े लाल किये थे.
वैसे, मुन्नू खेलने में बड़ा माहिर है - कितनी बार तो मैं उसे नुक्कड़ से गिल्ली डंडा खेलते हुए उठा कर लाया हूँ.
भगवन, मैं सिरिअस्ली सोच रहा हूँ - मुन्नू को खेल की लाइन पकडवा दें तो कैसा रहेगा? बड़ा होगा तो मौज करेगा - बाहर देशों में जाएगा, खूब पैसा कमाएगा, हर जगह हार जायेगा - और घर पर खूब गालियाँ खायेगा.
गालियों की आदत तो मैं डाल रहा हूँ - कान पक रहे हैं उसके.
और नयी खेल नीति की बात बहुत धड़ल्ले से करता है - मोहल्ले में उल्टा सीधा सुनता रहता है न, इसलिए. बार्सीलोना में जो कबड्डी प्रतियोगिता हुई थी, बड़े चाव से टी. वी. पर देखी उसने.
बार्सीलोना आप गए नहीं होंगे कभी - वैसे अब कभी जाओ, तो यह मत कह देना कि भारतीय हूँ - लोग बाग़ उलटे सीधे मज़ाक करते हैं. अब आप पूछेंगे कि मज़ाक क्यूँ? कहते हैं हम इतने लोग खेलने कूदने गए और कोई पदक वगैरह नहीं लाये. उन्हें अब क्या समझाएं कि अरे भैया, जितना सोना देश में हैं, उसे ही हम गिरवी रख रहे हैं, अब और ला कर क्या करेंगे? और इज्जत का क्या है - वह तो आनी जानी है - बाहर घूम आते हैं, किताबों के कवर पर छप जाते हैं, यह क्या कम है? मुन्नू ने तो ऐसी बातें सुन सुन कर भारतीय टीम का एक गाना बना लिया था - न मांगू सोना चांदी, न मांगू हीरा मोती....
और भगवन, अब राजनीतिज्ञों की चौपाल - संसद - में यह बातें चल रही हैं कि हम क्यूँ हारे? नतीजा निकला - नीति ख़राब है. अरे, नीति किस चीज में अच्छी है तुम्हारी, जो तुम खेल नीति को दोष दे रहे हो! आपके जमाने के जो विदुर जी थे, उन तक की नीति तो कैसेटों में बंद है, जनता चीर-हरण देख लेती है, और नीति की बात आते ही कह देती है - लाइट चली गयी.
और बार्सीलोना में कुछ लोग अपने स्टेटस से अच्छा खेल गए तो इसका हमारे पास क्या इलाज है? एक देश है भगवन, टोटल हमारे मोहल्ले जितना, और इतने सारे पदक ले गया! अरे छोटा मुंह बड़ी बात - जितना सम्भाला जाए, ले जाओ, बाकी छोड़ दो, मौका पड़ा तो हम बटोर लायेंगे. नहीं तो, किसी को कुछ भेंट दे देंगे, काम हो जायेगा. हमारे यहाँ तो इस "भेंट" से कई काम निकल जाते हैं.
पहली किस्त - एक पत्र भगवान के नाम - 1
Tuesday, March 30, 2010
एक पत्र, भगवान के नाम - 1
पिछले रविवार को रद्दी खंगालते हुए यह हाथ लगा. पढ़ा तो देश-काल की बहुत सी यादें ताज़ा हो आयी, बहुत से घटनाक्रम आँखों के आगे घूम गए. और फिर, आप से साझा करने को दिल किया. आशा करता हूँ कि आप ख़ुशी ख़ुशी झेल लेंगे.
पत्र थोडा लम्बा है, इस लिए आज पहला भाग. शेष आगे. और फोटो में - हमारा कॉलेज.
आदरणीय भगवान,
भक्त का सादर चरण स्पर्श स्वीकार होवे.
बहुत दिनों से आप का कोई समाचार नहीं है. आपसे मिलना भी चाहता था, कि कुछ देर बैठें, सुख दुःख की बातें करें, परन्तु आज कल यहाँ पर सिस्टम कुछ उल्टा चल रहा है - आप को खबर भी नहीं होगी कि आप को चेतक ब्रांड की कॉपी बना दिया गया है. आप के सर्वाधिकार राजनीतिज्ञों और बड़े धर्म-पुरुषों को ट्रान्सफर कर दिए गए हैं और आप से मिलने के लिए उन से आज्ञा लेनी पड़ती है.
अब वहां पर क्या जावें - पान की दुकान खोलने से पहले डिग्री ले कर कई चक्कर लगाये थे पर ऊपर तक पहुँचने ही नहीं दिया गया. नीचे वाले भाइयों ने काफी आश्वासन दिए पर सिर्फ आश्वासन पर ही अटक गए. कई दिनों तक उन वादों के ढेर पर बैठ कर इज्जत की चूइंग गम चबाई पर कुछ होता नहीं दिखा.
फिर यहाँ मेन मार्केट में पुलिस और मुनिसिपल्टी की मदद से एक पान भंडार खोल लिया है. आप की कृपा से धंधा अच्छा चल रहा है. शहर के बड़े ऑफिस के सामने है - बड़े-२ बाबू, छोटे-छोटे चपरासी और गिरे-गिरे नेता - सब आपके भक्त की दुकान पर ही पधारते हैं. एक सुकून तो मिला - यह साले देश को चूना लगते हैं, हम इन को भी चूना लगाने के काबिल तो हुए. खैर - अपनी बडाई खुद क्या करें - आप तो सब जानते ही हैं.
राजनीति से याद आया - अभी कुछ दिन पहले चुनाव हुए थे - चुनाव जानते हैं न आप? अच्छा हाँ, शायद आपके ज़माने में ऐसा कुछ नहीं था. चुनाव एक बड़ी मजेदार चीज़ है - देश के सारे लोग इस प्रक्रिया के ज़रिये यह फैसला करते हैं कि अगले पांच सालों तक हमें कौन बेवकूफ बनाएगा. फिर अगले पांच सालों तक बैठ कर सर धुनते हैं कि यार, अगर फलाना जीत जाता तो मुझे गैस का कनेक्शन मिल जाता, फलाना हार गया इसलिए बैंगन महंगे हो गए आदि आदि.
खैर - चुनाव हुए, कोई जीता कोई हारा - इस से तो आपको मतलब नहीं रखना चाहिए क्यूंकि आप का हाल तो यही रहेगा. हाँ - जो जीत गया, उसकी चांदी हो गयी, पीढियां तर गयी. आपने एक रीत चलाई थी न - गाय की पूँछ पकड़ कर वैतरणी पार करने की. आज कल नेताओं की धोती पकड़ कर वैतरणी पार की जाती है - पैसे की लाठी से हांक कर.
वैसे, पैसे के भी पंख लग गए हैं आज कल. आप का टाइम नहीं रहा कि बहुत खुश हुए तो चार सहस्त्र अशर्फियाँ दान कर दी. पैसा कभी ऊँचा उठ जाता है, कभी नीचे गिर जाता है. अरे हाँ - अपने एक जानकार हैं - मेहता जी (हर्षद) - आज कल तो बंबई में पुलिसियों से गुफ्तगू कर रहे हैं-उन्होंने तो कमाल कर दिया था. पता नहीं कौन सी कैंची का इस्तेमाल किया कि सारे पंख क़तर डाले और पैसा गिर पड़ा - उसे उठा कर जेब में रख लिया. लेकिन भगवान, इर्ष्या तो बड़े बड़ों को मार गयी! जिन्हें पता लगा कि यार कुछ हुआ और अपने तो कुछ हाथ ही नहीं आया, उन्होंने शोर मचा दिया .. और एक काबिल भाई वित्त-मंत्री बनते बनते रह गया.---
Monday, March 15, 2010
Chak De!
Finally, I think, things might now be looking up for our forgotten national game - hockey. Above is an amusing sight which I captured for you - children playing hockey & each one armed with a cricket bat!! Talk about one game at the cost of another!
On a serious note, it is surely the result of the good performance of our national team in the recently concluded Hockey World Cup and the much needed marketing efforts, which have resulted in to a revived interest in the game.
Even though our team is obviously leagues behind the Germans and the Australians, I have the feeling Hockey in India is this time on the verge of attaining the critical mass, which would get things going.
Sunday, March 07, 2010
लापता गंज
धारावाहिक के केंद्र में एक छोटा कस्बा है - लापतागंज जो कि बिहार और उत्तर-प्रदेश के बीच कहीं स्थित लगता है और यहाँ रहने वाले पात्र, जो कमो-बेश पूरे हिंदुस्तान में कहीं भी हो सकते हैं.
Wednesday, February 24, 2010
Sachin - The God
But then, Sachin is no ordinary sport personality and the cricket he plays is no ordinary sport. Sachin Tendulkar is the God of cricket.
Which he has amply proved today for the nth time in his career after smashing a double ton - the first by any player in One Day Internationals so far -against South Africa in the Gwalior one-day. Which is why he remains the only sportsman I truly admire.
His cricket is of course the one thing by which we all know him but my admiration is for the level-headed, no-nonsense person he remains, in spite of his obviously exalted position in the annals of the game and in spite of the glory of immense share of our collective Indian mindscape he occupies.
This is truly a virtue in this time of excesses of all kinds, where mediocre players & personalities lose no opportunity to throw their attitude around.
Congratulations to Sachin for this achievement and congratulations to all of us that we have had this opportunity to watch him playing in our times.
Sunday, February 07, 2010
Gandhi - our adhesive
Monday, February 01, 2010
Ishqiya
Ishqiya is a tale of how two ruffians, who are running away from a gang-lord, need to take shelter at a widow’s house and how this stay plays out. “Ishq” (love) is the overpowering emotion that runs throughout the film. All the three characters experience it in their own way, which is why the name.
The widow is played by Vidya Balan, in which we see a powerful female protagonist after a long time. She plays Krishna who knows her mind and speaks it too – cuss words and all. This, according to me, is Vidya’s coming of age movie, where she portrays a real woman, far removed from her earlier plastic glamdoll roles (Though I admit I have not yet watched Paa). I am sure she could be a formidable contender for the Best Actress award in 2010.
The other two protagonists are Naseer and Arshad Warsi. Now, what can one say about Naseer which has not been said before. An actor par excellence, he gets under the skin of his character so beautifully. Arshad Warsi is simply a delight to watch. His body language of a desi ruffian is flawless, complemented by some brilliant dialogues in regional accent. And their hilarious comedy is a treat.
It is a completely desi film set in the eastern UP with gun running and kidnapping industry forming the backdrop. And as I said earlier, the honesty of the film lies not only in the realistic backdrop but also the emotional interplay between the characters. There is none of that soft-lens romance but only raw emotion which flows throughout.
It is only the ending, which, I felt could have been more rounded off. But that is only a small hitch, which should not at all prevent you from watching this brilliant film from Abhishek Chaubey. Do go and enjoy it.
Monday, January 25, 2010
Happy Republic Day!
आशा है कि तमाम मुश्किलों के बावजूद यह गणतंत्र कायम रहेगा और उत्तरोतर उन्नति करेगा!
कल पुरानी दिल्ली की गलियाँ छानते हुए दो बंद पडी दुकानों के shutters के रंग देख कर दिमाग में तिरंगा छा गया, तो एक फोटो ले डाली. मन चंगा तो कठौती में गंगा, कहत हैं न?
Friday, January 22, 2010
पुष्प की "अभिलाषा"
It therefore gives me pleasure to introduce you to Abhilasha, a dear old family friend. She has successfully spearheaded a community movement and prevented MCD (Municipal Commission of Delhi) from turning one of her colony parks into a parking lot.
Above is a recent article in the Hindustan Times of 8th Jan'10 which applauds this effort. I apologize for the slightly tacky look of the article but because I could not blog it directly from the HT, I had to scan and put it up for you to see. I am however sure the beauty of her intent and work would more than compensate for this.
Friday, January 01, 2010
Saal Mubarak- 3 Idiots
At the onset, let me wish all of you a great 2010 ahead! I wish we all grow happier, richer and wiser in this year, far removed from the gloom of 2008 and 2009.
In this first post of the year, therefore, I would be talking about a happy film which I caught over the last weekend - 3 Idiots.
3 Idiots is a delightful and intelligent movie – a fun story with a message, exactly the kind you would expect from the coming together of Rajkumar Hirani & Aamir Khan.
The basic story idea of a journey of 3 friends through their engineering college years is from the famous book “Five Point Someone” by Chetan Bhagat. Beyond the story idea, however, Hirani has fleshed out the characters and situations in his inimitable style and yet again has succeeded in making a movie with a message without being didactic. And he has been immensely helped in this endeavour by all his actors.
Aamir Khan it seems is now capable of bringing gravitas to any script with his sincerity. This film is no different. Far removed from the beef-cake look of his last film Ghazni, he now wears a diminutive look of a fresh college student with perfect elan. Sharman and Madhvan as the remaining 2 idiots are also extremely good - specially Sharman, who has developed in to a fine comic actor. About Boman Irani, what can one say! His thorough transformation in to the character is a treat to watch. And Kareena is surprisingly very good.But even more than the actors, the message around which the film has been built is the real star - that pedagogy should be trounced in favour of real merit and that excellence begets success and not the other way round.
I would admit that there are fleeting moments where, as my dear friend Manish put it, one gets the feeling of Taare Zameen Par meets Munna Bhai but in the end the whole turns out to be greater than the sum of parts.
So go watch it. ALL IZZ WELL!!
Wednesday, December 23, 2009
Rocket Singh
Sunday, November 29, 2009
'Many'cure?
हमारे देश में अंग्रेजी के बलात्कार का एक नमूना आप की नज़र. (नज़दीक से देखने के लिए फोटो पर डबल क्लिक करें). 






